उत्तराखंड;- मुंडयाकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पॉलिथीन बनाने की कंपनी में कल देर रात करीब 10 बजे धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही आग की लपटों से हड़कंप मच गया। 10 से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आसपास दर्जन भर अन्य फैक्टरियों को आग चपेट में ले सकती है इसलिए उन्हें खाली करा दिया गया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उत्तम शुगर मिल के सामने स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बागला पॉली फिल्म्स नाम से काफ़ी साल से स्थापित फैक्टरी है। रविवार रात को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि छुट्टी के चलते अधिकांश कर्मचारी नहीं थे। जो अंदर थे वे बाहर की ओर दौड़ पड़े।
सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और लापटें असमान में उठने लगीं। तभी धमाके शुरू हो गए। आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग का विकराल रूप देख आसपास से दमकल की दस गाड़ियां बुलाई गईं। सूचना मिलने पर मंगलौर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। आनन फानन में आसपास की कंपनी के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। आग बुझाने का काम जारी है। आसपास की कंपनियों की बिजली काट दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…