उत्तराखण्ड

हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में चलती कार बनी अचानक आग का गोला

हरिद्वार:- श्यामपुर क्षेत्र में चलती कार पर अचानक आग भड़क गई, गनीमत रही कि लपटें उठता देख चालक ने तत्काल कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और खुद नीचे उतर गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, देखते ही देखते कार चालक के आंखों के सामने आग का गोला बन गई, इसी बीच श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि उसकी कार को दूसरी कार टक्कर मारकर चला गई थी, जिसका पीछा करने पर उसके कार में आग लग गई।

श्यामपुर थाना इंचार्ज नीतिश शर्मा ने बताया कि घटना आज दोपहर करीब डेढ़ बजे के आस पास की है, जहां क्विड कार संख्या UP 12 BS 2117 हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी। तभी कांगड़ी में स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक उसमें आग लग गई, आग लगता देख चालक अमन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी कुर्बालियन, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर (यूपी) हाल निवासी रोशनाबाद (हरिद्वार) ने तत्काल बाहर निकलकर खुद को बचाया।

कार में अमन कुमार के अलावा कोई और सवार नहीं था, आग लगने की सूचना पर श्यामपुर थाने से पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई, आग बुझाने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। वहीं, कार चालक अमन कुमार ने पुलिस को बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो ने उसकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसका तेजी से पीछा करते हुए वो यहां तक पहुंचा। तभी उसकी कार में आग लग गई, ऐसे में माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगी हो।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago