उत्तराखण्ड

वीआईपी श्रेणी के मरीजों की मांग व आवश्यकता को देखते हुए तैयार किया गया विशेष विंग

देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लग्ज़री एग्जीक्यूटिव प्राईवेट कमरों का शुभांरभ हुआ। विश्वस्तरीय सुवधिाओं से युक्त ईको फ्रेंडली कमरों को वीआईपी श्रेणी के मरीजों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस विंग में मरीजों व तीमारदारों की लग्जरी को देखते हुए हर सुविधा मुहैया उपलब्ध करवाई गई है।  आज श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ यशबीर दीवान व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रिगेडियर (से.नि.) प्रेरक मित्तल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ यशबीर दीवान ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उत्तराखण्ड सहित राज्य की सीमावर्ती राज्यों से मरीजों का भारी दबात रहता है। वर्ष 2002 से संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आमजन की हर कसौटी पर खरा उतरा है।

गौर है कि अस्पताल में लंबे समय से वीआईपी श्रेणी के लिए कुछ विशेष लग्जरी प्राईवेट कमरों की मांग की जा रही थी,  इसी मांग को देखते हुए इन लग्जरी एक्सक्लूसिव कमरों को तैयार किया गया है। इन लग्ज़री डुप्लैक्स सुईट कमरों में मरीजों के कक्ष के साथ सभी सुविधाओं से युक्त अटैच स्वागत कक्ष भी है,  जहां पर आगन्तुकों को अलग से रिसीव करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके चलते मरीज़ के आराम में किसी प्रकार का कोई व्यावधान नहीं होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago