उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे छोटे हाथी को मारी टक्कर

रुड़की :-   बीती रात को करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे कांवड़ियों से भरे छोटे हाथी को टक्कर मार दी। हादसे में नौ कांवड़िए और चालक घायल हो गया। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने चार कांवड़ियों समेत चालक की गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दो बजे दिल्ली निवासी नौ कांवड़िए एक छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। जैसे ही छोटा हाथी हरिद्वार हाईवे पर स्थित एकता ईंटभट्टे के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगते ही छोटे हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक और चार कांवड़ियों की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया।

 

 

घायल कांवडियों के नाम और पता

1- आशीष पुत्र सुरेश उम्र 20 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नारोला नई दिल्ली – हायर सेंटर रेफर

2- राजेंद्र पुत्र भूप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली- हायर सेंटर रेफर

3- अंशु पुत्र राजेंद्र उम्र 16 वर्ष निवासी उपरोक्त  हायर सेंटर रेफर  परिजनों द्वारा ले जाया गया।

4- मोहित पुत्र सतपाल उम्र 20 वर्ष निवासी नंद नगरी दिल्ली- हायर सेंटर रेफर)

5-अभिषेक पुत्र सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला नई दिल्ली

6.अंकित पुत्र कुलदीप उम्र 25 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना

7.सचिन पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बक्करवाला थाना मुंडका दिल्ली

8.वंश पुत्र राजेंद्र उम्र 18 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला दिल्ली

9.विकास पुत्र मुकेश कुमार उम्र 70 वर्ष निवासी थाना दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर नई दिल्ली

  1. छोटा हाथी चालक राजा निवासी मुरादाबाद- हायर सेंटर रेफर
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago