उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री, पांच विधायक और अधिकारियों की टीम विदेश दौरा करेगी। 25 जुलाई से पांच अगस्त तक जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली का दौरा कर जैविक खेती के गुण सीखेंगे। साथ ही राज्य से मोटे अनाजों का निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशेंगे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि राज्य में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी, स्विट्जरलैंड व इटली का दौरा करेंगे। जिसमें पांच विधायक व विभागीय अधिकारी साथ रहेंगे। उन्होंने बताया कि जर्मनी में आर्गेनिक खेती के लिए एमओयू भी किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड से मोटे अनाजों का निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाओं को तलाश जाएगा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी की अगुवाई में विधायकों और विभागीय अधिकारियों का दल जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन देशों का दौरा करेगा। इस दल में सत्ता और विपक्ष के विधायक भी शामिल हैं। जिसमें भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया, रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के अधिकारी भी इस दौरे में रहेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…