उत्तराखण्ड

नैनीताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया  उद्घाटन

महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित दिनांक 26 से 28 मई 2022 की अवधि में कुमाऊँ मंडल की बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्यों व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों हेतु 03 दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में आज दिनाँक 26 मई 2022 को किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र जोशी, जिला जज, नैनीताल ने कहा कि बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का चयन किया जाता है ताकि उपेक्षित श्रेणी के बच्चों को न्याय प्राप्त हो सके। बाल संरक्षण अपने आप में जटिल कार्य है, नवचयनित अध्यक्ष/सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठापूर्वक करेंगें। जो भी बच्चा समिति/बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत हो उसको विभिन्न योजनाओं के लाभ से जोड़ा जाए।

हरि चंद सेमवाल, सचिव महिला कल्याण, उत्तराखंड शासन ने कहा कि समिति/बोर्ड का कार्य न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा है अतः अध्यक्ष/सदस्यगण किशोर न्याय अधिनियम का भली भांति अध्ययन कर जज की दृष्टि अपनाकर बच्चों को न्याय दिलवाएं। प्रकाश चंद, संयुक्त निदेशक, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी ने सचिव सेमवाल व जिला जज जोशी का धन्यवाद करते हुए आशा प्रकट की कि समस्त प्रतिभागी सरस्वती के प्रांगण में अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में ज्ञान व कौशल प्राप्त कर अपने जनपदों में बच्चों का संरक्षण सुनिश्चित करेंगे।

 

अंजना गुप्ता डी पी ओ मुख्यालय ने तीन दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का परिचय देते हुए बताया कि प्रथम दिन 26 मई 2022 को बाल कल्याण समिति, दूसरे दिन 27 मई 2022 को किशोर न्याय बोर्ड की जानकारी, केस स्टडी, प्रश्नों के उत्तर विषय विशषज्ञों द्वारा दिए जाएंगे। दूसरे दिन अपराह्न में जस्टिस यू सी ध्यानी जी द्वारा बाल अधिकार के क्षेत्र में आने अनुभव सांझा किये जायेंगे। दिनाँक 28 मई 2022 को तीसरे दिन अंजना गुप्ता द्वारा मिशन वात्सल्य, PM केयर्स, स्ट्रीट चिल्ड्रन पुनर्वास, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की जानकारी दी जाएगी, साथ ही स्वास्थ्य, श्रम, पुलिस विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा बाल संरक्षण के विभिन्न विषयों पर वार्तालाप/चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।

 

जस्टिस रविन्द्र मैठाणी जी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।तकनीकी सत्र में कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की सीनियर मैनेजर डॉ संगीता गौड ने बाल कल्याण समिति के दायित्वों, बाल देखरेख संस्थाओं के मानक, फिट फैसिलिटी/फिट पर्सन, दत्तक ग्रहण आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago