उत्तराखण्ड

देर रात में हुआ दर्दनाक हादसा, देहरादून में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत

देहरादून:-  राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात दो से ढाई बजे के बीच एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक की रात, एक की बुधवार दोपहर और तीसरे की शाम के वक्त अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो अग्निवीर थे। दोनों हाल ही में भर्ती हुए थे।

सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के पुरोला के आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, नौगांव के नवीन (20) पुत्र जयदेव सिंह और पुरोला के मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन के रूप में हुई है। मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था। इससे पहले दोनों के परिजन निधन की सूचना से सदमे में आ गए। नवीन भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

सीओ ने बताया कि तीनों रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। तभी राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  तीनों को दून अस्पताल में उपचार के भेजा गया। वहां उपचार के कुछ देर बाद मोहित की मौत हो गई। बुधवार दोपहर में आदित्य की मौत हुई और शाम के वक्त नवीन की मौत हो गई। आदित्य और मोहित करणपुर में रहते थे। जबकि नवीन सहस्त्रधारा रोड पर रहता था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago