कोटद्वार :- उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।
वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…