ऋषिकेश:- उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है। आज सुबह ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही थी। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में दो साधु आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इनमें से एक साधु को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे साधु की मौत हो गई। उधर, गंगा चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। फिर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलाउसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…