मथुरा के बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज के हुरंगा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। समाज गायन के साथ दाऊजी बाबा के आदेशानुसार हुरंगा शुरू हुआ।
हुरंगा का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हैं। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते चारों ओर भीड़ है। हुरियारिनें सज-धजकर परंपरागत लहंगा फरिया व आभूषण में पहुंच चुकी हैं। हुरियारे भी सज-धजकर कृष्ण बलराम स्वरूप में आए हैं । हुरंगा में में बैंड बाजे, नफीरी विभिन्न वाद्य यंत्रों की गायन सुनाई दे रही है। होरी नायैं जि दाऊजी को हुरंगा है, होरी कौ मजा चखाय दूंगी हुरंगा में आ जाइयौ आदि लोकगीत व होली रसिया चारों ओर गूंज रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से माैके पर पुलिस फोर्स भी तैनात है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…