उत्तर प्रदेश

औरया में सीमांचल एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

अछल्दा:- औरया दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार की दोपहर में एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अप लाइन के खंभा नंबर 1117/35 से 1118/1 के बीच 2487 सीमांचल एक्सप्रेस से शनिवार की दोपहर करीब पौने चार बजे पहुंची ही थी। तभी वैसोली गांव के सामने एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसके शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया।

ट्रेन के पायलट ने ट्रेन को रोककर घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इंजन को चेक कर पांच मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी उप निरीक्षक देवेंद्र सोलंकी व कांस्टेबल पवनेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर काली व लाल रंग की बनियान थी। जीआरपी पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए मांस के लोथड़े इधर-उधर बिखर गए। पोटर की मदद से समेट कर एकत्रित कराया गया। इस वजह से मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago