आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर देहरादून में आप कार्यकर्ताओं ने 101 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं तिरंगा यात्रा आज सुबह 11 बजे अंबेडकर पार्क से शुरू की गई थी, इस दौरान यात्रा घंटाघर से होते हुए एस्ले हॉल, सुभाष चौक ,लैंसडाउन चौक पहुंची। इसके बाद वापस घंटा घर पर ही समाप्त हुई, तिरंगा यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान
पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है, अरविंद केजरीवाल ने आह्वान किया है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर आदमी के हाथों में तिरंगा होना चाहिए।
वहीं आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि तिरंगा लेकर चलना अपने आप में एक सुखद एहसास है। तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड से गुजर रहे कई लोगों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रेरित भी किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…