देहरादून: आज पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी द्वारा स्थापना दिवस और संविधान दिवस पर एक कार्यक्रम किया गया जिसमें बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी एवं विचार गोष्ठी रख अपने अपने विचार प्रकट किए।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी रतूड़ी ने कहा की आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले 8-10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा अभूतपूर्व कार्य किए हैं जिससे अन्य प्रदेश भी सीख ले रहे हैं।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि हम पिछले 10 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं और उत्तराखंड की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे एवं जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए और सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी को नमन किया।
गोष्टी में डॉ. आर.पी रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ,प्रदेश सह संगठन समन्वयक डीके पाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना, विपिन नेगी, बलवंत पंवार, शरद जैन, सुशील सैनी, बलजीत सिंह, पुष्पा चौहान प्रदेश प्रवक्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…