उत्तराखण्ड

आप गढ़वाल मीडिया प्रभारी ने कहा हल्द्वानी बनफूलपुरा के लोगों के पुनर्वास के लिए संकल्प ले धामी सरकार

देहरादून:  आज आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर हल्द्वानी बनफूलपुरा की रेलवे कॉलोनी में लगभग 78 एकड़ जमीन में बसे 4000 परिवारों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने कहा राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री धामी को वहां के लोगों के पुनर्वास के लिए संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है जिसमें वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह मामला रेलवे और कोर्ट का है और हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है एवं ऐसी बात कहकर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भागने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा पिछले 5 साल से जब भी कोई इस प्रकार का मुद्दा सामने आता है तो राज्य सरकार कोर्ट की दुहाई देकर के पल्ला झाड़ लेती है उन्होंने सवाल किया कि क्या उत्तराखंड की जनता के हित के सभी फैसले हाईकोर्ट में ही होंगे ? तो फिर सरकार का क्या लाभ है ?

आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद

उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता ने यह सोच कर भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था कि समय आने पर हमें सरकार का संरक्षण मिलेगा जबकि भाजपा द्वारा बिल्कुल इसके विपरीत कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार का कोई नुमाइंदा अब तक इस मुद्दे में बेघर होने वाले लोगों को हमदर्दी के तौर पर पुनर्वास की बात नहीं कह रहा है इससे भाजपा के सबका साथ सबका विकास नारे की पोल खुलती है उन्होंने कहा इतनी सर्द ठंड में जब सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थाएं लोगों को कंबल इत्यादि दान कर रही है तब हल्द्वानी के लोगों को सरकार घर से बेघर कर सड़क पर लाने का काम कर रही है उन्होंने कहा इससे देवभूमि उत्तराखंड का नाम कलंकित होता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी द्वारा इस पूरे मामले पर एक कमेटी का गठन किया गया है एवं जिन लोगों को वहां से हटाने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है उनके लिए आम आदमी पार्टी कोर्ट में अपने वकीलों के पैनल के साथ मुफ्त पैरवी करने को भी तैयार है उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा हाई कोर्ट में मजबूत पक्ष रखा जाता तो यह नौबत ना आती और सरकार ने प्रशासन को मोहरा बनाकर चिन्हित कर लोगों को घरों से बेघर करने का जो काम किया है वो अमानवीय कृत्य है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago