देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलने से प्रदेशवासियों में खुशी की लहर है। कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनका टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि अभी तक उन्हें भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने यानी डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया है।
क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। उन्हें इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है। रविवार को उनके भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिलते ही घर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।
अभिमन्यु के पिता आरपी ईश्वरन का कहना है कि इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। बेटे से ढेर सारी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया में शामिल होकर वह अपने बेहतर प्रदर्शन से इनको पूरा करेगा। कि अभिमन्यु ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। बता दें कि 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। प्रथम श्रेणी में उनका एवरेज 44 से अधिक है।
अभिमन्यु ने प्रथम श्रेणी में 78 मैच खेले हैं। उनके नाम 3376 रन हैं। उनका औसत 46.2 और स्ट्राइक रेट 82.2 है। 28 ट-ी20 मैचों में 38.3 की औसत से उन्होंने 728 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 121.5 है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कोरिडोर परियोजना संबंध…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट विकसित भारत…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget2025 पेश करते हुए कहा कि "उड़ान योजना ने…
भू- माफियाओं पर एसएसपी दून का कसता शिकंजा NRI महिला की करोड़ो की संपत्ति के…
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। नालंदा में कुल 41…
उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती…