उत्तराखण्ड

आयुष्मान योजना कार्ड से उत्तराखंड में करीब 8 लाख लोगों का  हुआ मुफ्त उपचार, राज्य सरकार ने की 15 अरब से अधिक की राशि खर्च

देहरादून:- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं वक्त के साथ सुदृढ़ होती जा रही है। उत्तराखंड की धामी सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना का आमजन को भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रदेश में योजना शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 51.44 लाख लोग के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जबकि 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी मरीजों को इस योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार की सुविधा मिल चुकी है। जिस पर राज्य सरकार ने 15 अरब से अधिक की राशि खर्च की है।  आयुष्मान योजना गांव-गांव तक पहुंच रही है जिससे लोगों को स्वास्थ्य से लेकर बेहतर सुविधाएं मिल रही है।

प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आनंद श्रीवास्तव का कहना है कि आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत लाभार्थी मरीजों का निशुल्क इलाज देने के लिए 120 सरकारी व 139 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। राज्य के आखिरी छोर के व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए   की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हर अंतराल बाद अभियान व जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप अभी तक 51 लाख 44 हजार लोग के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। बताया कि योजना की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से भी निर्देश प्राप्त हो रहे हैं।

आयुष्मान के तहत मुफ्त उपचार सेवा में अभी तक 1554 करोड़ की राशि व्यय की जा चुकी है। योजना को लेकर कहा गया कि इस योजना के अंतर्गत मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सुविधा को और अधिक सुगम बनाया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago