देहरादून:- देहरादून के प्रेमनगर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बच्चा घर से खेलने निकला था। दिन भर परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। रात करीब दस बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है। गड्ढा महज तीन से चार फीट गहरा है। बच्चे की पहचान अधीर कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर के रूप में हुई। बच्चा गुरुनानक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता मंडी में काम करते हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि बच्चे का पैर फिसलने से हादसा हुआ है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…