रोहतास जिले के धौडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत लेरूआं गांव के समीप बुधवार की सुबह बोलेरो गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह दो सब्जी विक्रेता मोटरसाइकिल से टमाटर लेकर डेहरी की तरफ जा रहे थे तभी लेरूआं गांव के समीप झारखंड से प्रयागराज जा रही एक बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची धौडांड थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 51 वर्षीय मृतक उदय साह एवं 53 वर्षीय घायल राजेश कुमार सिंह रिश्ते में भाई लगते हैं। जो कंचनपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुंवरलाल साह के पुत्र बताए जाते हैं। पुलिस ने बोलोरो गाड़ी संख्या जेएच 02 बीएल 9047 को जब्त कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है और घायल व्यक्ति का फिलहाल इलाज चल रहा है।
बता दें कि मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए एनएच के रास्ते काफी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से प्रयागराज जा रहे हैं और इसी क्रम में लंबी दूरी से आ रहे कई वाहन यात्रा के अत्यधिक थकान के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर रोहतास जिले में प्रयागराज जाने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत के साथ-साथ लगभग 10 लोग घायल भी हुए हैं। एनएच के रास्ते प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या में इन दिनों काफी इजाफा देखा जा रहा है जिससे जिले में सड़क जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…