ऋषिकेश:- कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में खड़े पुराने वाहनों में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग ने तेजी के साथ यहां खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। कैंपस में और भी वाहन खड़े थे जिन्हें बचा लिया गया। आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में विभिन्न दुर्घटनाओं और अपराधों में प्रयुक्त वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा किया जाता है। सड़क किनारे चौकी कैंपस में यह सभी वहां खड़े हैं।
वाहनों की संख्या काफी अधिक है। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे कैंपस में खड़े वाहनों में अचानक आग की लपटे उठने लगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम को बुला लिया गया। तब तक पांच वाहनों में आग लग चुकी थी। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। अन्य गाड़ियों को बचा लिया गया। चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि कैंपस में पुराने वाहनों को खड़ा किया गया है। पांच पुरानी कारें आग से क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…