रुद्रप्रयाग:- बाबा केदार के दर्शन को जा रहे उत्तर प्रदेश और बंगाल के तीर्थ यात्रियों से भरा ओवरलोड बोलेरो वाहन गौरीकुंड के पास 70 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने के बाद मंदाकिनी नदी में जा गिरा। हादसे में कोलकाता के एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि चालक वाहन को ढलान पर खड़ा करने के बाद पहियों के आगे पत्थर लगाने के लिए उतरा था, तभी हादसा हो गया। उस वक्त नौ सीटर वाहन में एक मासूम और एक किशोर समेत 13 लोग सवार थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…