देश-विदेश

खींवसर उपखंड में हादसा, पांच दोस्तों के जत्थे को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच

राजस्थान जिले के खींवसर उपखंड के आकला सड़क पर पांच दोस्तों के पैदल जत्थे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आर्मी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को खींवसर की राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। खींवसर की राजकीय चिकित्सालय पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि खींवसर थाना क्षेत्र के आकला सड़क मार्ग पर जोधपुर जिले के नेतडा गांव निवासी राजेंद्र सिंह 15 मार्च को अपने पांच दोस्तों के साथ देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में धोक लगाने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल अवस्था में खींवसर लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह के चाचा सवाई सिंह ने बताया है कि वह आर्मी में तैनात और उसकी पोस्टिंग कानपुर में थी। वह 15 मार्च को सुबह अपने गांव से अपने दोस्तों के साथ देशनोक माता जी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। थोड़ी देर पहले हमारी बात हुई थी और खींवसर से चार किलोमीटर आगे आकला मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। यह होली की छुट्टियों पर गांव आया हुआ था।

खींवसर थाना अधिकारी रामनारायण भंवरिया ने बताया कि चार किलोमीटर आगे आकला सड़क पर यह हादसा हुआ है। जैसे सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत को घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं हमने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago