बदरीनाथ हाईवे:- बदरीनाथ हाईवे के पास पीपलकोटी से कुछ दूर लगे जाम के दौरान एक हादसा हो गया, जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…