उत्तर प्रदेश;- होली के दिन हुए हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इंदौर के चंदन नगर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हैं। कार इतनी तेज गति में थी कि संभल भी नहीं पाई और छह से अधिक गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद रुकी। हादसे में कार में सवार युवकों सहित पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि सोमवार शाम चंदन नगर इलाके में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इसमें बाइक सवार दो युवकों सहित एक ठेले वाले को चोट आई है। जिसमें तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। डीसीपी के मुताबिक कार सवार नशे में थे और तेज गति से कार चला रहे थे। कार ने बाइक और वहां खड़े ठेलों को टक्कर मारी और निर्माणाधीन सड़क के यहां घुस गई। इसके बाद वहां पर मौजूद भीड़ ने युवकों की पिटाई कर दी। नशा करके कार चला रहे सभी युवकों के परिवार की जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस कार जब्त करके आगे की जांच कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…