उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म ‘ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ’ के अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एवं निर्देशक राज सांडिल्य ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए राज्य की फिल्मकारों के अनुकूल प्रदेश में फिल्म नीति तैयार की गई है। प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सुंदर व अच्छे गंतव्य हैं।
फिल्म के कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में की जा चुकी है तथा देहरादून तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शूटिंग की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड को फिल्मांकन के लिए अनुकूल डेस्टिनेशन बताते हुए फिल्मांकन हेतु फिल्मकारों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…