उत्तराखण्ड

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बिना प्रोटाकाल के आम यात्री की तरह की बदरी- केदार की यात्रा

उत्तरांखड:-  उत्तरांखड चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा गठित हाईलेबल कमेटी( एचएलसी) के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन ने चारधाम यात्रा को धरातल पर परखने तथा यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार हेतु ऐहितियाती कदम उठाने शुरू किये है इसी क्रम उन्होंने श्री केदारनाथ के बाद मंगलवार को श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को करीब से देखा। अपर मुख्य सचिव बिना प्रोटोकाल आमयात्री की तरह बदरी- केदार पहुंचे।कल मंगलवार देर शाम को श्री बदरीनाथ दर्शन शयन आरती में शामिल हुए तथा श्री बदरीनाथ में रात्रि प्रवास के बाद आज बुद्धवार को श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यौं रिवर फ्रंट कार्य, आस्था पथ, शेष नेत्र झील साइट, तीर्थपुरोहितों के अवस्थापना भवन, टैक्सी स्टेंड साइट, बहुउद्दैश्यीय अंतर्राज्यीय बस अड्डा कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा कार्यप्रगति से अवगत हुए।तथा तीर्थपुरोहितों के सुझावों को भी सुना।

श्री केदारनाथ से अपर मुख्य सचिव मंगलवार अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा पर्यटक सीमांत गांव एवं देश के पहले गांव माणा पहुंचे स्थानीय लोगों से मिले तथा तीर्थ यात्रियों से बातचीत की तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली सुविधाओं- असुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की।मंगलवार को अपर मुख्य सचिव ने श्री बदरीनाथ धाम में ही प्रवास किया तथा आज बुद्धवार पूर्वाह्न को प्रात: सड़क मार्ग से देहरादून को प्रस्थान किया। सोमवार 27 मई को अपर मुख्य सचिव देहरादून से सड़क मार्ग से होते हुए केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात मंगलवार को एचएलसी अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव सड़क मार्ग से जोशीमठ होते हुए श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे यात्रा मार्ग का बेहद नजदीकी से अवलोकन किया। यात्रा मार्ग पर हो रही ट्रेफिक जाम की स्थिति,तीर्थयात्रियों को मूलभूत सुविधाओं पेयजल चिकित्सा – स्वास्थ्य,आवास, संचार,विद्युत परिवहन, जन सुविधाओं, रजिस्ट्रेशन एवं टोकन व्यवस्था, मंदिरों की दर्शन व्यवस्था,स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक मंगलवार देर शाम शाम को अपर मुख्य सचिव माणा गांव से श्री बदरीनाथ धाम वापस आये तथा श्री बदरीनाथ धाम की शायंकालीन शयन आरती में सपरिवार शामिल हुए।इस दौरान उन्होने तथा तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की।रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने शयन आरती संपन्न की।  शयन आरती में शामिल होने के पश्चात मंगलवार को देर शाम को अपर मुख्य सचिव श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी पदाधिकारियों, अधिकारियों तीर्थपुरोहितों से मिले तथा श्री बदरीनाथ धाम में आज बुद्धवार को मास्टर प्लान के कार्यों का भी अवलोकन किया तथा कार्यप्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली।

बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी से श्री बदरीनाथ धाम की पूजा पद्यति, प्रात: श्री बदरीनाथ मंदिर खुलने से लेकर शायंकाल को मंदिर के बंद होने तक के पूजा एवं दर्शन शैड्यूल की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने पूछा कि रात्रि को कितने बजे तक तीर्थयात्री दर्शन करते है बताया गया कि रात्रि ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे तक मंदिर में तीर्थयात्री दर्शन करते है तथा सुबह तीन बजे से तीर्थयात्री दर्शनों की लाईन में आ जाते है तथा मंदिर खुलने के बाद अभिषेक के साथ साथ बाहर परिक्रमा से निर्वाण दर्शन शुरू हो जाते है। मंदिर दर्शन तथा शयन आरती के पश्चात श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने हाईलेबल कमेटी अध्यक्ष / अपर मुख्य सचिव तथा अन्य अतिथियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ठ,प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, अधिशासी अभियंता मास्टर प्लान विपुल सैनी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, केदारसिंह रावत, अजय सती, अनसूइया नौटियाल,कुलदीप नेगी,अजीत भंडारी, दिनेश भट्ट,योगंबर नेगी,अमित पंवार, मनमोहन नेगी, रत्नेश पंवार,सत्येंद्र झिंक्वाण, हरीश जोशी, संजय भंडारी,हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago