देहरादून:- अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर ने इन्फ्लूएंजा को लेकर सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसमी इन्फ्लूएंजा के अधिकतर मरीजों में बुखार व खांसी के लक्षण होते हैं।
डायबिटीज, हृदय रोग से पीड़ित लोग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, मोटापे से ग्रस्त और बच्चों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। उधर, चिकित्साधिकारियों ने बताया कि इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। अस्पतालों में दवा, आईसोलेसन सुविधा, बेड, ऑक्सीजन, मास्क और अन्य जरूरतों के इंतजाम कर लिए गए हैं।
लोगों को हाथ धोना, खांसी या छींक आने पर अपने मुंह और नाक को रुमाल से ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना, भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, राज्य नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. पकंज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…