देहरादून:- अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में कृषि, ग्रामीण विकास, पशुपालन, राज्य सम्पति, आपदा प्रबन्धन, न्याय, मत्स्य पालन, पंचायती राज, गन्ना विकास, राजस्व, कोषागार, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, वित्त समेत विभिन्न विभागों के पूंजी परिव्यय तथा पूँजीगत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत व्यय के लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी।
ACS ने सचिव वित्त को निर्देश दिए की जिन विभागों का अपने बजट प्रावधान के सापेक्ष शून्य प्रतिशत जारी राशि तथा परिव्यय रहा है उनकों शीघ्र कार्यवाही हेतु पत्र भेजे जाएं। उन्होंने सभी विभागों को अपने रिलीज बजट तथा परिव्यय का प्रतिमाह का लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव वित्त दिलीप जावलकर, सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव पशुपालन डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…