उत्तराखण्ड

अपर मुख्य सचिव ने कहा यात्रा मार्गों पर बढ़ाई जाए बैंक  और एटीएम की संख्या

अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 84वीं बैठक आयोजित की गई। एसएलबीसी की बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आगामी वित्तीय वर्ष में नई बैंक शाखा खोलने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने तक केदारनाथ और यमुनोत्री में एटीएम और मोबाइल एटीएम को स्थापित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बैंक व ज़िला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजन ( PMJJBY ), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY   ) और अटल पेंशन योजना ( APY ) का व्यापक प्रचार प्रसार कर जिला स्तरीय बैठकों में स्थाई एजेंडा में शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बागेश्वर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग में जिला सहकारिता बैंक की स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने ,प्रभावी कदम उठाने हेतु राज्य में एसएलबीसी की उपसमिति का गठन करने के लिए कहा। इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न योजनाओं हेतु लोन आवेदनों की स्वीकृति अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु भी उपसमिति के गठन के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नाबार्ड के ज़रिए विकास खंड स्तर पर  रूरल हाट  बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कुल 18 बिंदुओं चर्चा में शामिल किया गया था।

बैठक में सचिव कृषि बी वी आर सी पुरूषोतम, अपर अपर सचिव ग्राम्य विकास डॉ. आनंद स्वरूप, अपर सचिव पर्यटन डॉ. पूजा गर्ब्याल, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई लता विश्वनाथन, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विनोद कुमार बिष्ट समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago