देश-विदेश

चंडीगढ़ में प्रशासन ने लागू किया केंद्र सरकार का नियम, पेंडिंग चालान वाले वाहन चालकों पर सख्ती

चंडीगढ़:- जिन लोगों के पांच या इससे ज्यादा बार चालान कटे हैं, अब ऐसे लोग अपने वाहनों का न तो बीमा करवा पाएंगे और न ही पॉल्यूशन सर्टिफकेट जारी करवा पाएंगे। प्रशासन के ट्रांसपोर्ट विभाग ऐसे वाहन चालकों का नान बी ट्रैन्जेएट (लेन-देन न करने) की सूची में शामिल कर दिया है। केंद्र सरकार का यह नियम है कि जिन वाहन चालकों के लिए चालान जुर्माने के लिए पेंडिंग है, उन्हें इस सूची में शामिल कर दिया जाए। प्रशासन ने इस नियम को चंडीगढ़ में लागू करते हुए ऐसे वाहन चालकों को इस सूची में शामिल कर दिया है। जिससे अब इस वाहन से संबंधित कोई भी लेन-देन नहीं हो सकता।

सिर्फ रोड टैक्स को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं हो सकता। ऐसे में अब ऐसे चालक अपने वाहन का बीमा और पॉल्यूशन नहीं करवा पाएंगे। हर वाहन के लिए छह महीने बाद प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है। ऐसे वाहनों का अब लेन-देन भी नहीं हो पाएगा। ऐसे चालकों पर तभी पाबंदी हटेगी जब वह चालान के जुर्माने का भुगतान करेंगे।

शहर में ऐसे एक लाख 43 हजार लाइसेंस है, जिनका पांच या इससे अधिक बार चालान कटा हुआ है। इनमें हजारों चालक ऐसे भी है, जिनके 20 से ज्यादा बार चालान कटा हुआ है। आरएलए कार्यालय ने इन वाहन चालकों को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका हैं, जिनकी समय सीमा खत्म हो गई है। कईयों ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।

जबकि अब अगली कार्रवाई ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से लाइसेंस रद्द करने के अलावा उनके वाहन का पंजीकरण खारिज करने की जाएगी, जिसके लिए विभाग कानूनी राय ले रहा है। अब ऐसे वाहनों के स्वामित्व हस्तांतरण, पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) का नवीनीकरण, डुप्लीकेट जारी करने, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा जैसी सेवाओं पर रोक लग गई है जब तक कि चालान निपटा नहीं दिए जाते।

कई लोगों के आए जवाब

पंजीकरण कार्यालय के अनुसार नोटिस जारी कर चालकों को अंतिम मौका दिया गया है। इस समय कई लोगों ने जवाब दिया कि उनके यहां पर जिस वाहन चालक के नाम पर नोटिस भेजा गया है, वह यहां पर नहीं रह रहा है। इसके अलावा यह भी जवाब आया कि उन्होंने अपना वाहन आगे बेच दिया है।

शहरवासी ऐप पर देख सकते हैं स्टेटस

मालूम हो कि शहरवासी वाहन ऐप डाउनलोड करके अपने चालान का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। जिस व्यक्ति का ऑनलाइन चालान कटता है, उन्हें ट्रैफिक पुलिस की ओर से मोबाइल पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी भी दी जाती है। ट्रासपोर्ट के निदेशक प्रधुमन सिंह का कहना है कि जिन लोगों के पांच या इससे ज्यादा बार चालान कटे हैं, ऐसे लोगों को केंद्र सरकार के नियम के अनुसार नान बी ट्रैन्जेएट की सूची में शामिल कर दिया गया है। ऐसे में चालक अपने वाहन के लिए कुछ नहीं कर सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने पिछले साल काटे 10 लाख से ज्यादा चालान

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने पिछले साल 10 लाख से ज्यादा चालान काटे। पुलिस द्वारा काटे गए इन चालानों में 7.5 लाख से ज्यादा चालान का जुर्माना वसूल ही नहीं हो पाया। साल 2024 में कुल 10,15,518 चालान काटे गए। इनमें से सिर्फ 2,61,586 चालान का ही भुगतान हुआ। पुलिस को इन चालानों से 22,78,43,950 रुपये की कमाई हुई।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए चालान ज्यादातर रेड लाइट जंप करने, तेज रफ्तार और गलत पार्किंग जैसे नियमों के उल्लंघन के लिए काटे गए। महिला चालकों और पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट न पहनने के लिए बड़ी संख्या में चालान काटे गए। पुलिस की वेबसाइट पर सिर्फ 75 तरह के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया गया है, जबकि चालान 121 तरह के उल्लंघनों के लिए काटे गए।

44,564 महिलाओं को पीछे बैठकर हेलमेट न पहनने के लिए चालान काटे गए। 6,870 महिलाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनने के लिए चालान काटे गए। प्रशासन ने नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर को निर्देश दिया है कि इस तरह का सॉफ्टवेयर में संशोधन किया जाए। जिससे पांच या इससे ज्यादा बार चालान कटने वाले प्रमाणपत्र जारी न करवा सके। पॉल्यूशन और वाहन बीमा का प्रमाणपत्र न होने पर ट्रैफिक पुलिस दस हजार रुपये का चालान काट सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago