देश-विदेश

होली और रमजान के जुम्मे पर प्रशासन अलर्ट, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में फ्लैग मार्च से सुरक्षा कड़ी

बिहार:- इस बार होली और रमजान का जुम्मा एक ही दिन पड़ने के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित अन्य संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपद्रवियों पर निगरानी रखने के लिए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। दरभंगा में बुधवार को डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शहरभर में फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च लहेरिया सराय समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरा। इस दौरान प्रशासन ने यह संदेश दिया कि अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उपद्रवियों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दरभंगा प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात कर दिया है। साथ ही, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। पुलिस ने खासतौर पर धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। डीएम राजीव रौशन ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब होली और रमजान एक साथ मनाए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मिथिला की परंपरा के अनुसार सभी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधि से दूर रहें।

एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने बताया कि प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। गलियों और तंग बस्तियों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। आठ बाइक सवार क्यूआरटी फोर्स को खासतौर पर लगाया गया है, जो छोटी गलियों तक पहुंचकर गश्त करेगी और स्थिति पर नजर रखेगी। इसके अलावा दंगा नियंत्रण बल को भी अलर्ट रखा गया है। मुज़फ्फरपुर प्रशासन ने भी होली और रमजान को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। एसएसपी सुशील कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करें और हर घंटे इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजें। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया जा सके और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया जा सके।

होली के दौरान अश्लील गानों और डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि अगर कोई अश्लील गाने बजाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या फर्जी खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब की बिक्री और सेवन को रोकने के लिए भी प्रशासन सक्रिय है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जहां भी शराब पीने-पिलाने की सूचना मिले, वहां तुरंत रेड कर कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए ऐसे स्थानों की निगरानी कर रहा है, जहां होली के दौरान विवाद की आशंका हो सकती है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली और रमजान को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। अगर कहीं भी कोई शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। दरभंगा और मुज़फ्फरपुर सहित पूरे बिहार में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago