देश-विदेश

प्रशासन ने जमुई में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थगित किया 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को

बिहार:- जमुई में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव के बाद प्रशासन ने एहतियातन जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी, जो दूसरे दिन भी जारी रही। इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर उन लोगों को दिक्कत हो रही है, जिनका रोजमर्रा का काम इंटरनेट पर निर्भर है। कई लोग अपने जरूरी ऑनलाइन कार्य निपटाने के लिए लखीसराय, देवघर या अन्य सीमावर्ती जिलों का रुख कर रहे हैं। सरकारी विभागों में आंशिक रूप से इंटरनेट चालू है, लेकिन अधिक लोड के कारण कामकाज बाधित हो रहा है। हालांकि प्रशासन हालात को काबू में रखने के लिए शहरभर में लगातार गश्त कर रहा है और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सोमवार को जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बुलाया गया बाजार बंद शांतिपूर्ण रहा। लेकिन मंगलवार को बाजार खुलने के बाद भी कहीं-कहीं तनाव का माहौल देखा गया। दुकानदारों का कहना है कि वे प्रशासन पर भरोसा रखते हैं और उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य होगी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस ने एक पक्ष के 41 लोगों को आरोपी बनाते हुए अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष से घायल खुशबू पांडेय को भी हिरासत में लिया गया है। खुशबू पांडेय की गिरफ्तारी से कुछ लोग नाराज हैं और प्रशासन से न्यायसंगत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पथराव में गंभीर रूप से घायल जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सह हिंदू स्वाभिमान के प्रांतीय सह प्रमुख नीतीश साह का इलाज पटना के आईजीएमएस अस्पताल में चल रहा है। उनके सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। परिजनों का कहना है कि ठीक होने में अभी वक्त लगेगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी मदन कुमार आनंद, एसडीओ अभय तिवारी और एसडीपीओ शतीश सुमन मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल शहर में पुलिस बल की तैनाती जारी है और प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है ताकि विवाद को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago