उत्तर प्रदेश

हापुड़ में विधोयक के साथ अभद्रता के मामले में एडीओ पंचायत का तबादला, निलंबन की कार्रवाई की तैयारी

उत्तर प्रदेश:- योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाने के बाद चाय की चुस्की लेने के लिए ब्लॉक परिसर में आग्रह पर रुके विधायक विजयपाल आढ़ती से एडीओ पंचायत ने जमकर अभद्रता की। इस दौरान विधायक को खरी-खोटी भी सुनाने लगे, जिस पर हंगामा हो गया। मामले में विधायक ने जिलाधिकारी को फोन कर जानकारी दी। डीएम ने सीडीओ को जांच सौंप दी। शाम के समय एडीओ का हापुड़ से गढ़ के लिए स्थानांतरण कर दिया गया। मामले में निलंबन की कार्रवाई के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भी भेजने की तैयारी है।

प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग पत्रकार वार्ता के कार्यक्रम रखे गए। तीनों विधायकों ने पत्रकारों से वार्ता की। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की पत्रकार वार्ता का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया। पत्रकार वार्ता खत्म होने के बाद कुछ लोग चले गए। इसी बीच बीडीओ श्रुति सिंह ने विधायक से चाय पीने का आग्रह किया। पहले तो विधायक ने दूसरे कार्यक्रम में जाने की बात कही और आगे चल दिए, लेकिन इसी बीच बीडीओ ने फिर से विधायक से आग्रह किया।

इस पर विधायक ने हामी भर दी। इसी बीच वहां मौजूद एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने चाय-नाश्ते को लेकर कुछ शब्द कहे, जिस पर हंगामा शुरू हो गया। विधायक ने खराब व्यवहार की बात कही तो फिर एडीओ पंचायत ने पलटकर जवाब दिए। गहमा-गहमी के बीच कुछ लोग पकड़कर एडीओ पंचायत को ले गए। नाराज विधायक ने पूरे प्रकरण पर बीडीओ को भी फटकार लगा दी और गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए।

विधायक ने यह कहा 
पत्रकार वार्ता के बाद बीडीओ ने चाय पीने के लिए आग्रह किया था। इसी बीच एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने बदतमीजी शुरू कर दी। कहा कि, कुछ देर पहले ही तो चाय पिलाई थी, इतनी बार तो मैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी चाय नहीं पिलाता। साथ ही मुझे भी गलत शब्द कहने लगे। यहां तक कि हाथापाई करने का भी प्रयास किया गया। मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की है। – विजयपाल आढ़ती, विधायक सदर

विधायक अपने सम्मान पर ले गए 
नाश्ते को लेकर कुछ बात हुई थी। इसे विधायक सदर अपने सम्मान पर ले गए। इस प्रकार का कोई प्रकरण नहीं था, जिससे कि किसी को ठेस पहुंचती। बिशन सक्सैना, एडीओ पंचायत

एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने असंवैधानिक बातचीत की
कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत बिशन सक्सेना ने असंवैधानिक वार्तालाप किया, जिस पर विधायक द्वारा शिकायत की गई। मामले का संज्ञान लेकर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण हापुड़ से गढ़ विकास खंड के लिए किया गया है। निलंबन की कार्रवाई के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा जा रहा है। – हिमांशु गौतम, सीडीओ

प्रदेश में कानून का राज कायम
विधायक विजयपाल आढ़ती ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आठ वर्ष पहले यदि उत्तर प्रदेश को कोई जानता था तो अपराध की नगरी और अपराध की पाठशाला के नाम से जानते थे, लेकिन आज प्रदेश की तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है। कोई भी अपराधी अपराध करता है तो उसको तत्काल दंड देने का काम योगी सरकार कर रही है। आज प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान मीडिया प्रभारी सुयष वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago