284 दिन बाद फिर देहरादून के विकासनगर में शक्तिनहर के किनारे गरजी जेसीबी

देहरादून : देहरादून में विकासनगर की शक्ति नहर किनारे यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। सबसे पहले कुंजा में जेसीबी से पक्के निर्माण तोड़े जा रह हैं। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ विकासनगर भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, विकासनगर कोतवाली, कालसी, सहसपुर, सेलाकुई व संबंधित सभी चौकियों के करीब 100 पुलिसकर्मी और यूजेवीएनल के अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी है।

आंखों के सामने उजड़ गए आशियाने

शक्तिनहर किनारे कुंजा में महिलाएं स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कहते कार्रवाई न करने के लिए गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीम ने महिलाओं की एक नहीं सुनी। टीम ने जेसीबी से मकानों को तोड़ दिया। अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने उजड़ते देख महिलाएं भावुक हो गईं। उधर, मटक माजरी में लोगों ने स्वयं ही मदरसे के अवैध अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया। मदरसे के पदाधिकारी कर्मचारी हथौड़े और सब्बल से अतिक्रमण तोड़ रहे हैं। यूजेवीएनएल ने परियोजना क्षेत्र में शक्तिनहर पटरी के किनारे करीब 600 अतिक्रमण चिह्नित किए थे। गत 19 मार्च को वह दिन आया, जब अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। तीन दिनों में यूजेवीएनएल ही करीब 500 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ढालीपुर से कुल्हाल के बीच भी अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन तब यूजेवीएनएल ने कार्रवाई को रोक दिया था। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बीच पिछले एक महीने से मंथन चल रहा था। आखिरकार नए साल से पहले अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए 29 दिसंबर का दिन मुकर्रर किया गया।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago