उत्तराखण्ड

चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की गिरफ्त में गुलदार

देहरादून:  उत्तराखंड के शमशेरगढ़ में गुरुवार को करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार वन विभाग की गिरफ्त में आ गया। लगभग तीन महीने से रायपुर के कई इलाकों में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। वन कर्मचारी ट्रैंकुलाइज कर गुलदार को ले गए। रायपुर क्षेत्र के शमशेरगढ़ स्थित सैनिक एन्क्लेव में सुबह लोग घरों में भैयादूज की तैयारी कर रहे थे। करीब पौने नौ बजे चरी के खेत में गुलदार नजर आया। यहां एक घर के पीछे युवक खेत में काम कर रहा था, जो गुलदार के हमले में बाल-बाल बचा। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार झाड़ियों में छुप गया। सूचना पर रायपुर के फॉरेस्टर सरदार सिंह, रेंजर राकेश नेगी और एसडीओ मसूरी डॉ उदय गौड़ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान गुलदार गोदाम में छिपा मिला। वन विभाग की टीम ने उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि यह दो साल की मादा गुलदार है। मेडिकल के बाद गुलदार को राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा।

इस गुलदार को पकड़ने में स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। जब गुलदार खेतों में चलता तो बड़ी-बड़ी चरी घास में हलचल नजर आती। इस पर छतों से लोग चिल्लाने लगते और कहने लगते-देखो वहां छिपा है गुलदार। इसी बीच, वन विभाग के कर्मचारी अलर्ट हो जाते। इसी तरह वहां लोग हर पल गुलदार पर नजर रख रहे थे। लोगों ने लाठी-डंडे और खुखरियां भी साथ रखी थीं। मालसी स्थित देहरादून जू के पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा ट्रैंकुलाइज गन के साथ मौके पर पहुंचे। शोरगुल होने पर गुलदार खाली पड़े गोदाम में प्लास्टिक के ड्रम की आड़ में छुप गया। जैसे ही वह नजर आया तो मिश्रा ट्रैंकुलाइज गन लेकर उसके काफी नजदीक पहुंच गए। उन्होंने सटीक निशाना लगाया और बेहोशी का इंजेक्शन गुलदार पर जा लगा, जिससे वह बेहोश हो गया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि दिवाली की रात बालावाला में जो गुलदार दिखा, वो इस तरह का नहीं था। बालावाला में दिखा गुलदार पूरी तरह वयस्क है। इसकी पूंछ भी कुछ कटी हुई है। इतना ही नहीं, उसके साथ ही एक और वयस्क गुलदार आसपास देखा गया है। जबकि, पकड़ा गया गुलदार अभी दो साल का है। एसडीओ डॉ. उदय गौड़ ने बताया कि इन इलाकों में लगातार गश्त जारी है। आगे भी किसी भी सूचना पर वहां टीम को तत्काल भेजा जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago