उत्तराखंड:- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी सार्वजनिक स्थानों और पर्यटक स्थलों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने रात में सभी जिलों के कप्तानों से रिपोर्ट भी ली है।
पहलगाम में 26 पर्यटकों की आतंकी हमलों की मौत के बाद राज्य के बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि रेलवे स्टेशन बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
डीजीपी ने बताया कि हर घंटे सभी जिलों से रिपोर्ट ली जा रही है। मंगलवार हमले के बाद भी सभी जिलों से रिपोर्ट ली गई है। बॉर्डर क्षेत्रों में खासतौर पर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। श्वान दल और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…