उत्तराखंड:- ” द केरल स्टोरी ” को अब मध्यप्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी करमुक्त किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने ये बात कहीं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म “द केरला स्टोरी” देखेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक और परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ करेंगे।
काशीपुर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान महाराज ने कहा कि महाभारत सर्किट में द्रोण सागर को लाकर इसका विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरीताल को पीपीपी मोड पर देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। गैबिया नाले को अंडरग्राउंड करने पर संबंधित मंत्री से बातचीत चल रही है। कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली पर बैन लगाया गया है। महाराज ने बताया कि जिसने भी बजरंगबली पर प्रहार किया है या उनकी पूंछ में आग लगाने की कोशिश की है उसकी लंका जलकर राख हो गई है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को सचिव की सीआर लिखने का अधिकार मिलने से बेहतर नतीजे आएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…