देश-विदेश

पहलगाम हमले के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता, पुलिस ने उठाए एहतियाती कदम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिन क्षेत्रों में कश्मीरी छात्र रहते हैं, वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय बरतने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं। सोशल मीडिया पर चल रही छात्रों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाए हैं। इसके अलावा खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है। ताकि, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। बता दें कि देहरादून के शिक्षण संस्थानों में बड़ी संख्या में कश्मीर मूल के छात्र पढ़ते हैं। इनके आसपास ही छात्र होस्टल और किराये के मकानों में रहते हैं। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी कुछ लोगों ने इन इलाकों में जाकर हंगामा और प्रदर्शन किया था। उस वक्त भी पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की थी।

अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी कुछ शरारती लोग छात्रों के बारे में टिप्पणियां कर रहे हैं। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। इस तरह की बयानबाजी और पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि जिन शिक्षण संस्थानों में कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं, वहां के प्रबंधन को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। कोई भी गतिविधि होने पर उन्हें पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खुफिया तंत्र को भी इन शिक्षण संस्थानों के आसपास निगरानी करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया कि देहरादून में हर कश्मीरी छात्र की सुरक्षा के प्रति दून पुलिस प्रतिबद्ध है। किसी को कोई समस्या है तो वह छात्र भी पुलिस को इत्तला कर सकता है। इस संबंध में भी सूचना प्रसारित की जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago