उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस डॉ. आरपी रतूड़ी, आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी और कमलेश रमन ने दिल्ली में ली आप की सदस्यता

उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर आरपी रतूड़ी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रही कमलेश रमन के साथ आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा और उनके अनुभव से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा।

 

डॉक्टर आरपी रतूड़ी ,कमलेश रमन और कुलदीप चौधरी कांग्रेस में कई वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कांग्रेस की कई सालों से सेवा कर रहे थे, लेकिन पार्टी में आपसी गुटबाजी से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कहकर आज दिल्ली में  उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज भी लोग अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियां पर भरोसा कर रहे हैं और बहुत जल्द पार्टी उत्तराखण्ड में एक मजबूत संगठन खड़ा करेगी।

उन्होने उम्मीद जताई कि पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होने पुनः सभी नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामना दी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago