उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद ऊर्जा सचिव ने बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए

रुड़की:-  ऊर्जा निगम में कई डिवीजन में लाइन लॉस 40 प्रतिशत तक होने के चलते शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद अब ऊर्जा सचिव की ओर से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। निगम की ओर से सोमवार से बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। किसी भी कीमत पर लाइन लॉस को 15 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य दिया गया है। ऊर्जा निगम रुड़की मंडल बिजली चोरी के मामले में बदनाम है। लगातार बिजली चोरी बढ़ रही है। इसके अलावा लाइन लॉस भी तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर शासन ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

दो दिन पहले ऊर्जा निगम के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली चोरी रोकने एवं राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद ऊर्जा सचिव आर मिनाक्षी सुंदरम ने भी बिजली चोरी रोकने को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर लाइन लॉस नहीं बढ़ने चाहिए। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में इस संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान लाइन लॉस को कंट्रोल ना करने वाले एवं राजस्व वसूली में पिछड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने सोमवार से विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए है। वहीं विजिलेंस टीम को भी हरिद्वार जिले में ही कैंप करने के निर्देश दिए गए है। ऊर्जा सचिव के रूख के बाद से निगम में हड़कंप मचा हुआ है। जिसका असर रविवार को भी दिखाई दिया। निगम की ओर से विभिन्न स्थानों पर बिजली चोरी के 12 मामले पकड़े गए हैं। इसके अलावा 1353 बकायेदारों के कनेक्शन रविवार को काटे गए है।

रुड़की मंडल के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए पूरा जोर लगाया गया है। कार्यालयों से भी कुछ अतिरिक्त कर्मचारियों को राजस्व वसूली के लिए लगाया गया है। उपभोक्ताओं से भी कहा जा रहा है कि निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए वह बिजली बिल का भुगतान करें। साथ ही निगम की ओर से अब पूरा भुगतान एक साथ लिया जाएगा। किश्त में भुगतान की व्यवस्था फरवरी माह में ही बंद कर दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago