उत्तराखण्ड

लोस चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा में आंतरिक विवाद, विधायकों और नेताओं के बीच खटपट

उत्तराखंड:-  लोस की पांचों सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब भाजपा में कतिपय विधायकों और नेताओं के बीच खटपट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी टिहरी में पार्टी विधायक किशोर उपाध्याय और पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक दिनेश धनै के बीच का विवाद ठंडा भी नहीं पड़ा कि रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल और दायित्वधारी कैलाश पंत में ठन गई है।  दोनों मामलों को लेकर भाजपा नेतृत्व असहज है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक-दायित्वधारी मामले का संज्ञान लेने की बात कही है। टिहरी में विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब पार्टी विधायक किशोर उपाध्याय का टीएचडीसी इंडिया के अधिशासी निदेशक को भेजा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पत्र में उपाध्याय ने पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बारे में लिखा कि उन्होंने एक बैठक में उन पर आरोप लगाया कि टीएचडीसी में उनके और उनके समर्थकों के ठेके चल रहे हैं।

उन्होंने पत्र में आरोप से गहन पीड़ा होने का जिक्र किया। साथ ही ठेकेदारों के बारे में यह ब्योरा मांगा कि वे किसकी सिफारिश पर कार्य कर रहे हैं। उधर, धनै ने कहा, उन्होंने पार्टी फोरम पर सुझाव रखा था। इस बीच पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र को अनुशासन से जोड़ा है। इससे विवाद खासा गरमा गया है।  लोस की पांचों सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब भाजपा में कतिपय विधायकों और नेताओं के बीच खटपट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी टिहरी में पार्टी विधायक किशोर उपाध्याय और पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक दिनेश धनै के बीच का विवाद ठंडा भी नहीं पड़ा कि रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल और दायित्वधारी कैलाश पंत में ठन गई है।

दोनों मामलों को लेकर भाजपा नेतृत्व असहज है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक-दायित्वधारी मामले का संज्ञान लेने की बात कही है। टिहरी में विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब पार्टी विधायक किशोर उपाध्याय का टीएचडीसी इंडिया के अधिशासी निदेशक को भेजा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पत्र में उपाध्याय ने पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बारे में लिखा कि उन्होंने एक बैठक में उन पर आरोप लगाया कि टीएचडीसी में उनके और उनके समर्थकों के ठेके चल रहे हैं।  उन्होंने पत्र में आरोप से गहन पीड़ा होने का जिक्र किया। साथ ही ठेकेदारों के बारे में यह ब्योरा मांगा कि वे किसकी सिफारिश पर कार्य कर रहे हैं। उधर, धनै ने कहा, उन्होंने पार्टी फोरम पर सुझाव रखा था। इस बीच पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र को अनुशासन से जोड़ा है। इससे विवाद खासा गरमा गया है।

इस बीच सोशल मीडिया पर लैंसडौन विधायक दिलीप रावत की एक लाइन की पोस्ट राम तेरी गंगा मैली हो गई के भी सियासी निहितार्थ टटोले गए और इसे 2022 में कांग्रेस के टिकट पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ी अनुकृति गुसाईं भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा गया।  उनकी इस पोस्ट पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी टिप्पणी करने से नहीं चूके थे। उन्होंने लिखा था कि महंत दलीप रावत की व्यथा ये है सभी असली भाजपाइयों की कथा। कुल मिलाकर भाजपा के भीतर नेताओं में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही और इसे लेकर कांग्रेस भी तंज करने से नहीं चूक रही।

विस चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा, मेरे रिश्तेदार और समर्थकों का टीएचडीसी में ठेका चल रहा है, जिससे मैं आहत हुआ हूं। इस वास्तविक स्थिति को जानने के लिए मैंने टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक को पत्र भेजा है। टीएचडीसी को चाहिए कि वह स्पष्ट करे कि मेरे किस रिश्तेदार और समर्थकों को ठेका दिया गया है। ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके। मेरे पर लगाए गए आरोपों के संबंध में मैंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है। -किशोर उपाध्याय, विधायक टिहरी

पार्टी फोरम की बैठक में कार्यकर्ता अपनी बात रखने के साथ ही पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने का सुझाव दे रहे थे। मेरी बारी आने पर मैंने भी सुझाव दिया और कहा कि चुनाव के समय में अपने व्यक्तिगत कार्यों को छोड़ कर सभी को पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार प्रसार में अधिक समय देना चाहिए। यदि किसी कार्यों की जांच कराई जानी जरूरी है तो सीबीआई या ईडी से कराई जानी चाहिए। टीएचडीसी क्या जांच करेगी।
दिनेश धनै, पूर्व मंत्री

किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपनी बात पार्टी फोरम के अंदर रखनी चाहिए। तभी समस्याओं का समाधान भी किया जाता है। सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है पार्टी उसका संज्ञान पार्टी लेगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा टिहरी

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago