देश-विदेश

कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से की पूछताछ

चंडीगढ़;-  नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें मोहाली में मंगलवार दोपहर दो बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के बाद बाजवा ने निजी चैनल पर इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए हैं। 18 चले हैं और 32 बचे हैं। इसी को लेकर पुलिस ने रविवार को उन पर मोहाली में केस दर्ज किया था। उधर, विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने राज्य भर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। मंगलवार को भी कांग्रेस नेता रोष प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।

सोमवार को पुलिस ने बाजवा के घर समन भेजकर दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उनके वकील मोहाली में पुलिस अधिकारियों से मिले व एक दिन का समय मांगा। पुलिस अधिकारियों ने बाजवा को मंगलवार दोपहर दो बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इसके बाद बाजवा के वकीलों ने जिला अदालत में याचिका दायर कर एफआईआर की ऑनलाइन कॉपी मांगी।

कांग्रेस विधायक व सांसद बाजवा के समर्थन में आ गए हैं। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सरकार से पूछा कि लॉरेंस का इंटरव्यू जेल से किया गया था। क्या चैनल के एंकर को सोर्स पूछा था। कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सरकार ने हदें पार कर ली हैं। बाजवा ने पार्टी नेताओं, वनर्करों व अन्य पार्टियों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री के बयान कि बाजवा वकील ढूंढ़ रहे हैं, के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ रविवार शाम करीब 6:30 बजे पर्चा दर्ज हुआ। एफआइआर की कापी मोहाली कोर्ट के जरिये लेनी पड़ी। मंगलवार को सरकार व पुलिस का सामना करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago