उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में आतंकियों की मौत के बाद खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नू का बौखलाया हुआ बयान

उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ के बाद कनाडा में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बौखला गया है। उसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह गीदड़भभकी दे रहा है। उसने महाकुंभ में पीलीभीत एनकाउंटर का बदला लेने की बात कही है।

पन्नू 14 जनवरी, 29 जनवरी और तीन फरवरी बोलता है। वह कहता है कि इन तारीखों का याद रखना है। पन्नू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी अपशब्द कहे हैं। पीलीभीत में वर्ष 1991 में मारे गए खालिस्तानी आतंकवादियों को शहीद बताया। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पीलीभीत मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने का एलान किया।

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में माधोटांडा मार्ग पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों से सोमवार सुबह मुठभेड़ हुई थी। तीनों आतंकियों को पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने साझा कार्रवाई में मार गिराया था। आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह (25), वरिंदर सिंह उर्फ रवि (23) और जसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) के रूप में हुई है। तीनों पंजाब में गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे।

तीनों आतंकियों पर कलानौर थाने की बख्शीवाल चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने का आरोप था। पंजाब पुलिस तीनों को तलाश कर रही थी। जंगी एप से तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली, जहां मुठभेड़ में तीनों मारे गए। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ के बाद पीलीभीत पुलिस को भी धमकीभरा मेल आया है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago