चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है। जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सामान्य सुचारू हो गया है। देर रात तक चमोली ज़िला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की।
दरअसल चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव बदरीनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को पहाड़ी से मलबा आने के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया था। यह स्थान पीपलकोटी से जोशीमठ के मध्य हेलंग के बताया जा रहा था। एसपी चमोली प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मार्ग को खोल दिया गया है। यह सूचना मिलते ही कुछ लोगों को पहले ही रास्ते में रोक दिया गया था दो जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग खोलने के लिए लगाए गए थे जिन्हें 3 से 4 घंटे का वक्त लगा है।
इधर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया था। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण हेलंग में वाहनों में फंसे तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री (बिस्कुट, पानी) वितरण किया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…