देहरादून:- उत्तराखंड में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट लागू होने के बाद पहली बार इस साल 10 साल से सुगम, दुर्गम में तैनात सभी शिक्षकों के तबादले होंगे। सरकार की ओर से शिक्षकों के तबादलों के लिए 10 प्रतिशत से अधिक तबादले न किए जाने का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक इस वर्ष जो तबादले होंगे नई तबादला नियमावली नहीं बल्कि तबादला एक्ट के तहत होंगे। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है। शिक्षा मंत्री ने कहा शिक्षकों क़ो इस ट्रांसफर सत्र में हम बड़ी राहत देने जा रहें है मंत्री धन सिंह के अनुसार हम 10 प्रतिशत का प्रतिबन्ध इस बार ख़त्म करने जा रहें है।
मंत्री के अनुसार इस बार पहाड़ो में कई सालो से तैनात शिक्षकों क़ो हम मैदानो में लाने का काम करेंगे इसके अलावा मैदानो में सालो से जमे शिक्षकों क़ो हम पहाड़ो में भेजनें का काम करेंगे, मंत्री ने साफ कह दिया है कि इस बार हम स्थानांतरण नीति में बदलाव कर रहें है इसलिए शिक्षकों क़ो इस बार राहत महसूस करनी चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…