उत्तराखण्ड

अग्निपथ योजना, अग्निवीर फौजियों को देश सेवा के बाद सरकारी नौकरी का ऐलान-CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया कि अग्निपथ योजना में भर्ती अग्निवीर फौजियों को देश सेवा के बाद लौटने पर उत्तराखंड सरकार में नौकरी देंगे और जरूरी हुआ तो Act बना के उनको सरकारी नौकरी देंगे। गुरु पूर्णिमा पर एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में माँ बिशना देवी के साथ कैनाल रोड पर गंगोत्री विहार में पौधा रोपने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह खुद फौजी पुत्र हैं.जब अग्निपथ-अग्निवीर योजना आई तो उन्होंने 15 जून 2022 को Tweet किया था कि वह उत्तराखंड सरकार के महकमों में अग्निवीरों को नौकरी देंगे.Army और सरकार के अफसरों के साथ अग्निवीरों को नौकरी देने के बाबत बैठक की थी.इसके बाद ये ऐलान किया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा,`जरूरी हुआ तो सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने के लिए Act बनाने की खातिर विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा’.अग्निवीर को ले के देश में इन दिनों मसला गर्म है.केंद्र सरकार की इस योजना के पक्ष और विपक्ष में धड़े बन गए हैं.सेना के पूर्व अधिकारियों की भी इस मामले में जुदा-जुदा राय है.कोई इसको सही और कोई गलत करार दे रहे.हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को अपने महकमों में 19 फ़ीसदी का आरक्षण देने का ऐलान किया है।

उत्तराखंड के राज्यपाल और पूर्व सैन्याधिकारी (Lieutenant General ) गुरमीत सिंह ने इस पर कहा है कि ऐसी पहल उत्तराखंड सरकार को करनी चाहिए थी.यहाँ 17.2 फ़ीसदी लोग सेना में हैं.इसके बाद राज्य में भी ये बहस शुरू होने लगी है कि अग्निवीरों को क्यों न उत्तराखंड में सरकारी महकमों में आरक्षण दिया जाए.इस पर CM पुष्कर ने आज तस्वीर साफ़ कर दी कि वह इस सोच के हक़ में शुरू से हैं और ऐसा करने वाले हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago