उत्तराखण्ड

जी-20 सम्मेलन बैठक के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर इमरजेंसी में मेहमानों को उपचार के लिए लाया जाएगा एम्स

उत्तराखंड में पहली बार शुरू होने जा रही जी-20 के आयोजन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों गंभीर हैं। कुमाऊं मंडल के रामनगर में 28, 29 और 30 मार्च को जी-20 सम्मेलन की बैठक होनी है। रामनगर में जी-20 सम्मेलन की बैठक के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर इमरजेंसी में मेहमानों को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से सीधा एम्स लाया जाएगा। एम्स से तीन सदस्यीय हेली इवेक्यूएशन टीम रामनगर के लिए रवाना हो गई है। टीम 28, 29 और 30 मार्च को रामनगर में ही रहेगी।

 

उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था

 

यहां बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के लिए उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के प्रभारी और हेली एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि एम्स की हेली इवेक्यूएशन टीम को रामनगर भेजा गया है।

 

सरकार मुहैया करा रही हेलीकॉप्टर

हेली इवेक्यूएशन सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर मुहैया कराया गया है। सुविधा का पूरा खर्च प्रदेश सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। वहीं, चिकित्सकीय सुविधा एम्स की ओर से दी जा रही है।  हेली इवेक्यूएशन टीम में ट्रॉमा विभाग से डॉ. अग्निवा, वरिष्ठ नर्सिंग अफसर महेश देवास्थलय और नर्सिंग अफसर डॉ. शशिकांत शामिल हैं। यह टीम हेली एंबुलेंस सेवाओं के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित है। बताया कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर इमरजेंसी की स्थिति में हेली इवेक्यूएशन टीम बीमार को स्थिर रखते हुए एम्स तक पहुंचाएगी। हेली इवेक्यूएशन टीम एम्स की ट्रॉमा टीम के साथ संपर्क में रहेगी। बीमार के अस्पताल पहुंचने से पहले उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उपचार की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। एम्स पहुंचने के साथ तत्काल मरीज का उपचार शुरू कर हो जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago