देश-विदेश

वायुसेना का जगुआर विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, दूसरे का इलाज जारी

गुजरात:– गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के विमान के घायल पायलट की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक अन्य पायलट का इलाज चल रहा है। भारतीय वायु सेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भर रहा आईएएफ जगुआर दो-सीटर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, पायलटों ने विमान में तकनीकी खराबी देखी और उन्होंने विमान से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि एयरफील्ड और स्थानीय लोगों को भी कोई नुकसान न पहुंचे। दुर्भाग्य से एक पायलट को गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वायु सेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस है। वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।’

इससे पहले जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में जगुआर लड़ाकू विमान के पायलटों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी। मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना के दौरान एक पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया था, जबकि लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट की तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार रात गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें से एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आया। दूसरा पायलट लापता बताया गया। एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि लड़ाकू विमान जामनगर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान के क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई।

इससे तीन दिन पहले ही मेहसाणा जिले में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के खुले मैदान में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया, महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद निजी विमानन अकादमी का यह प्रशिक्षण विमान उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वहीं मार्च महीने के शुरुआत में सात मार्च को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान ने क्रैश लैंडिंग की थी। हालांकि गनीमत थी कि इस दुर्घटना में एएन-32 विमान के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए थे। इससे कुछ घंटे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago