उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से आज शुरू होगी हवाई सेवा, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ

पिथौरागढ़: सीमांत जिले के लोग पिछले तीन दशकों से लगातार हवाई सेवा शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं।  पिथौरागढ़ में स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी से सीएम पुष्कर सिंह धामी हवाई सेवा का शुभारंभ करने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

नैनी सैनी एयरपोर्ट से आज शुरू होगी हवाई सेवा: पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होना जिले के लोगों के लिए सपना बन गया था। हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन तक हुए। पिछले वर्ष पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर धरने पर तक बैठ गये थे। हर चुनाव में नैनी सैनी से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर राजनीति दलों के द्वारा जमकर राजनीति भी की गयी।

सीएम धामी करेंगे हवाई सेवा का शुभारंभ: आखिरकार आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फ्लाई बिंग कम्पनी के 19 सीटर विमान से नैनी सैनी पहुंचकर हवाई सेवा शुभारंभ करेंगे। एयरपोर्ट मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि फ्लाई बिंग कम्पनी के द्वारा दो फरवरी से हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन शुरू की जा रही है। सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से जहाज उड़ेंगे। पिथौरागढ़ से देहरादून और पिथौरागढ़ से पंतनगर तक सेवा शुरू होगी।

2 फरवरी से शुरू होंगी नियमित उड़ान: 31 जनवरी से विमान सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग होना शुरू हो जायेगी. ये 19 सीटर विमान होगा। वहीं सीएम धामी के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने तैयारियों का जायजा लिया। इससे पूर्व में 6 वर्षों में तीन बार हवाई सेवा का शुभारंभ हो चुका है, लेकिन सिर्फ कुछ ही दिनों तक चलने के बाद ये सेवा बंद होती रही है। आज के शुभारंभ से एक बार फिर आशा जगी है कि नैनी सैनी एयरपोर्ट से हवाई सेवा नियमित चलेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago