उत्तराखण्ड

प्रदेश में हवाई परिवहन को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे तीन नई हवाई सेवाओं का उद्घाटन

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को तीन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें राज्य के भीतर संचालित होने वाली देहरादून से गौचर और देहरादून से जोशियाड़ा के बीच पवन हंस क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत हेली सेवाएं संचालित करेगी। वहीं, दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी। प्रदेश में हेली व हवाई सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस क्रम में चमोली के गौचर और उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए नई हेली सेवा शुरू की जा रही है। ये हेली सेवाएं 13 नवंबर से प्रत्येक सोमवार से लेकर शनिवार के बीच संचालित होगी।

देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से हेली सेवा सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी। वहीं गौचर से सहस्रधारा के लिए यह हेली सेवा सुबह 10.40 पर संचालित होगी। इस हेली सेवा में आरंभ स्थल से लेकर गंतव्य की दूरी 50 मिनट में तय की जाएगी। इसी प्रकार सहस्रधारा से जोशियाड़ा के लिए यह हेली सेवा दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, जोशियाड़ा से यह हेली सुबह दोपहर एक बजे चलेगी। यह दूरी 41 मिनट में तय होगी। इन दोनों हेली सेवाओं का शुरुआती किराया तीन हजार रुपये रखा गया है। 20 नवंबर के बीच किराये में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

वहीं, दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। दिल्ली से यह सेवा सुबह 9:20 पर प्रस्थान करेगी। पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए यह सेवा सुबह 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। ये हवाई सफर एक घंटा 45 मिनट का रहेगा। इसका शुरुआती किराया 2499 रुपये रखा गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago