देहरादून:- उत्तराखंड पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने से प्रचंड गर्मी बढ़ रही है इस गर्मी से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने 23 मई देर शाम से 26 मई तक पूरे प्रदेश में हल्की बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और चार धाम इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट रखा गया है क्योंकि इन 2 दिन पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और चार धाम इलाकों में बर्फबारी के साथ पूरे प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 26 मई तक प्रदेश में तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे गिरेगा।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि जब तेज हवाएं और आंधी चलेगी तो अपनी यात्रा स्थगित रखें क्योंकि पत्थरों के गिरने के साथ पेड़ों के गिरने की संभावना बनी हुई है लेकिन वही 30 मई से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और फिर से तेज गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…